फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानीपुर से वाहन चुराने वाला कुख्यात शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने जानीपुर से वाहन चुराने वाले कुख्यात वाहन चोर एजाज अहमद निवासी श्रीनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचा गया। पूछताछ करने पर आरोपी के कब्जे से चोरी के वाहन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जानीपुर के निवासी चालक विशाल कुमार पुत्र सतपाल ने जानीपुर पुलिस थाने में वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। गाड़ी (जेके14ई7669) को घर के बाहर पार्किंग से आरोपी ने चुराया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीपीओ राहुल नागर ने एसएचओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया और मामले की जांच शुरू की। इंस्पेक्टर नियायत अली और उनकी टीम ने इलाके में सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं के आधार पर जांच की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी के खिलाफ जम्मू सहित पंजाब, दिल्ली में भी चोरी-डकैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार उसके साथियों का पता लगाकर अन्य वारदातों में शामिल होने का राज उगलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें