फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी का भंडाफोड़, गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नबाबाद पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान चोरी में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर दस वाहन बरामद किए हैं। ये लोग जम्मू से वाहन चोरी कर डोडा, रामबन और राजोरी में बेचते थे। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है, क्योंकि शहर में बढ़ रही वाहन चोरी के मामलों ने नींद उड़ा दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। इनसे और भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने डोगरा चौक से जा रहे दो स्कूटी सवार युवकों को रोका और वाहन के दस्तावेज जांच करवाने के लिए कहा। लेकिन वह दस्तावेज न दिखाकर वहां से भागने लगे। उन्हें कुछ दूरी पर पुलिस ने दबोच लिया और नबाबाद थाने ले जाया गया। पूछताछ में उन्होंने स्कूटी चोरी की बात कबूली है। दोनों में से बिहार और दूसरा शहर के गुज्जर नगर का बताया जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शहर के अलग-अलग हिस्सों से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद वह इन वाहनों को डोडा, रामबन, पुंछ और राजोरी आदि इलाकों में बेच देते थे। पूछताछ के बाद पुलिस की टीमें डोडा और रामबन रवाना हुई हैं। यहां से चोरी के कुछ और वाहन बरामद किए जाने की संभावना है। वहीं, इनका साथ देने वाले कुछ और भी पकड़े जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को पुलिस की ओर से एक पत्रकार वार्ता कर इसकी अधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
कबाड़ी वाला था चोरों का मददगार
इस मामले में पुलिस ने एक कबाड़ी को भी पकड़ा है। यह कबाड़ी शहर के नरवाल का रहने वाला है। दरअसल, पकड़े गए लोग वाहन चोरी करने के बाद कबाड़ी से उसकी नंबर प्लेट बदलवा देते थे। कबाड़ी वाहन से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को निकालकर उसकी जगह दूसरी नंबर प्लेट लगा देता था। इस पर एक फर्जी नंबर होता था। इसके बाद यह लोग वाहनों को लेकर जाकर दूसरे जिलों में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें