जम्मू। नरवाल से लापता ऑटो चालक चिट्टे के साथ दबोचा गया। शुक्रवार रात को परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत नरवाल पुलिस चौकी में करवाई थी, जबकि देर रात उसे बस स्टैंड थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को परिजनों ने नरवाल में प्रदर्शन कर सड़क के बीच टायर जलाए। आरोप है कि पुलिस को पता होने के बावजूद परिवार वालों को इस बारे में नहीं बताया गया।
नरवाल पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे ऑटो चालक मंगलू राम निवासी राजीव नगर के परिजन चौकी में आए थे। इसके बाद उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई। परिजनों ने बताया कि मंगलू सवारी लेकर रंगूड़ा गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। एसआई आंचल सिंह के अनुसार परिजनों की शिकायत पर तलाश की गई, लेकिन बाद में पता चला कि ऑटो चालक चिट्ठे के साथ बस स्टैंड में पकड़ा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।