फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जबरन घुसते युवक को पकड़ पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव चंदू चक्क में एक घर में जबरन घुसने का प्रयास करते युवक को परिवारवालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान हर्ष कुमार (20) के रूप हुई है। मामला एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। महिला के पति का आरोप है कि तीन माह पहले उक्त युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरएस पुरा थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को दिल्ली से बरामद कर परिजनों को सौंपा था। सोमवार को महिला के ससुराल वालों ने युवक को घर में घुसते वक्त दबोच लिया और वासपुर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी रही है।
विज्ञापन

-----
छत पर पेंट करते मजदूर
की करंट लगने से मौत
- गांव कोटली राइयां में हादसा
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव कोटली राइयां में एक घर की छत पर पेंट करते वक्त मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मरने वाले की पहचान पूर्ण चंद (42) पुत्र खजान चंद निवासी गांव दबलैड़ के रूप में हुई है। गांव के निवासी सुरजीत सिंह के घर में रंग-रोगन करने का काम कर रहे पूर्ण चंद को छत के ऊपर से गुजरते बिजली के हाई वोल्टेज तार से करंट लग गया। घर के मालिक और अन्य परिजनों ने पूर्ण चंद को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें