फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी का प्रयास नाकाम, तीन तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन की देखरेख में पशु तस्करों के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास नाकाम कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 12 मवेशी मुक्त कराए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार पुलिस ने नड क्षेत्र में नाका लगाया था। इस बीच जांच के लिए एक ट्रक न. जेके 01 एएल/ 4327 को रोका। वाहन की जांच के दौरान उक्त ट्रक के अंदर 12 पशु लदे मिले। जिन्हें मुक्त कर दिया गया और मवेशी तस्करी के आरोप में शाहीब अहमद निवासी वुयान तहसील पंपोर, पुलवामा, रफीक अहमद तरवा निवासी मारवाह, किश्तवाड़ और शाहजहां निवासी बाईपास सिद्धड़ा, जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पशु तस्करी की कोशिश नाकाम
अखनूर। चौकी चौहरा पुलिस ने पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक रफ्तार वाहन को चौकी चौहरा नाके के पास रोका। उसमें दो लोग अंबर हुसैन निवासी अरी, मेंढर, पुंछ और तारिक हुसैन निवासी गुरसाई मेंढर, पुंछ सवार थे। वाहन की जांच की गई तो उसमें मवेशी लदे पाए गए। अखनूर थाने के एसएचओ हिलाल अजहर ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उक्त दोनों लोगों को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें