फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में घने कोहरे के कारण बढ़ी घुसपैठ की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सीमावर्ती क्षेत्र में सर्दी के पहले कोहरे से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है। पाकिस्तानी सेना कोहरे व धुंध के इंतजार में रहती है। ताकि भारतीय सीमा में घुसपैठ कराई जा सके।
विज्ञापन

रक्षा सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा में बर्फबारी के चलते घुसपैठ मुश्किल हो जाती है। ऐसे में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईबी पर घने कोहरे व धुंध का लाभ उठाकर घुसपैठ कराने की फिराक में रहती है। पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी नालों के रास्ते घुसपैठ कराने की पाकिस्तानी सेना की हमेशा कोशिश रही है। सीमा पर घने सरकंडे और कोहरे व धुंध से सीमा की निगरानी कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घुसपैठ की कोशिशें भी अधिक होती हैं। पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों को कोहरे व धुंध के चलते घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। उधर सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार घुसपैठ के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा बल के जवान दिन रात सीमा की निगरानी मुस्तैदी से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें