फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी व पशु तस्करी पर कसी जाएगी नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में पशु तस्करी व नशा तस्करी में हो रही बढ़ोतरी पर लोग काफी भयभीत हैं। किसानों के सरेआम मवेशी चोरी हो रहे हैं। जो पशु तस्कर कश्मीर की ओर ले जा रहे हैं। वहीं नशा तस्करी में भी हो रही बढ़ोतरी से युवा नशे की लत में फंसता जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर जिला पुलिस ने कमर कस ली है। डीएसपी मोहमद उस्मान चौधरी ने बताया कि नशा तस्करों व पशु तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पशु तस्कर किसानों के घरों के बाहर से मवेशी चोरी कर रहे हैं, जिस पर पुलिस काफी सतर्क हो गई है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस नशा तस्करों को दबोचने में कार्य कर रही है। नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों की पहचान की जा रही है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अवैध कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें