सांबा। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी के छह मवेशी बरामद किए हैं।
डीएसपी मोहमद उसमान ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान में छह मवेशियों सहित दो चोरों को दो दिन के भीतर पकड़कर मवेशियों को मालिकों के हवाले कर दिया है। मवेशी चोरों के खिलाफ मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सनद रहे कि 26 नवंबर की रात्रि को मवेशी चोरों ने सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र रैपर कठलाई गांव से छह मवेशी चोरी हो गए। इसकी शिकायत गांव वासियों ने चौकी रख अंब टाली में दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी उस्मान चौधरी ने एक टीम गठित की, जिसमें चौकी प्रभारी मनोहर लाल ने छह मवेशियों को जम्मू के रंगुड़ा गांव से बरामद कर लिया और मवेशियों को मालिकों के हवाले कर चोरों के खिलाफ मामला दायर कर लिया है। मवेशी चोरों की पहचान मोहम्मद यूसुफ़ निवासी मनोहर गोपाला व कुणाल तेजी निवासी वार्ड-सात सांबा के रूप में हुई है।