फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी के दो प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में दो अलग-अलग प्रयास नाकाम कर 8 पशुओं को बचाया है। पुलिस के अनुसार एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए घगवाल पुलिस ने हाईवे नोनाथ के पास नाका लगा कर जांच के दौरान महिंद्रा वाहन पीबी 07 बीवाई 3463 को रोकने के संकेत दिए। वह कठुआ से जम्मू की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

उक्त वाहन की जांच के दौरान बिना अनुमति के पांच मवेशी लदे पाए गए। हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सभी मवेशियों को बचा लिया गया। इसी प्रकार एक अन्य घटना में घगवाल पुलिस ने हाईवे पर नाका टपियाल में वाहन चेकिंग ड्यूटी करते हुए पशु तस्कर घार सिंह निवासी हरिया चक, तहसील मरहीन, कठुआ को गिरफ्तार किया, और 3 मवेशी मुक्त कराए। जेके 08सी 8992 के साथ महिंद्रा वाहन में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें