सांबा। कस्बे में बढ़ रहे नशे के धंधे से अपराध में भी बढ़ोतरी हो रही है। लोगों में भी दहशत बनती जा रही है। गत चार दिन में तीन हत्याएं हो चुकी है। इसी संदर्भ में वीरवार को स्थानीय बुद्विजीबियों ने एसएसपी से भेंट कर उन्हें समस्या से अवगत कराया।
भाजपा के जिला उपप्रधान नरेश अंबा, मानवाधिकार के जिला प्रधान राजन गुप्ता, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कुमेर सिंह, पार्षद संजे पाधा, प्रिंस आनद, तारा चंद ने बताया कि कस्बे में इन दिनों नशे का धंधा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नशे के साथ जहां युवक नशेड़ी बनते जा रहे हैं, वहीं अपराधों में भी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि चार दिन के भीतर ही तीन हत्याएं हो चुकी हैं। एसएसपी से भेंट कर मांग उठाई गई कि कस्बे के ऐसे क्षेत्रों में शाम को गश्त की जाए। जहां नशीले पदार्थ की बिक्री होती है।
एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए तैयार है, उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त जारी रखें।