सांबा। कस्बे में तीन दिन से लगातार चोरी की वारदात होने के बाद लोग भयभीत होते जा रहे हैं। चोर अपने साथ हथौड़ा व लोह की रॉड लेकर लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी की वारदात के साथ चोर किसी की हत्या करने में भी पीछे नहीं हटेंगे। इसको लेकर उनमें डर बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार की वीरवार की रात्रि को चोरों ने लिंक मार्ग के निकट एक घर में घुस कर स्कूटी चुरा कर चंपत हो गए। बताया गया है कि चोर एक हथौड़ा व लोहे की रॉड लेकर आए थे। उन्होंने लोहे के गेट को तोड़कर अंदर घुसे थे। बाद में वहीं छोड़ कर भाग निकल जाते हैं। जहां परिवार के सदस्य सोए थे। बाहर से दरवाजा भी बंद कर गए। वहीं निकट में ही एक स्कूल के सभी कमरों के ताले तोड़ दिए। एक अन्य घर का ताला तोड़ कर घर में मिले एक मोबाइल को ले गए। पास ही एक मदिर के भी ताले तोडे़, लेकिन वहां से कोई चुराया नहीं। गत रात को एक सैलून का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। वहां कुछ नहीं मिला, जाते हुए वह कैंची ही उठा कर ले गए। पुलिस ने मामले दायर कर लिए हैं। चोरी की बढ़ रही वारदात से स्थानीय लोगों में भी चिंता बनती जा रही है। लोगों ने पुलिस से मांग उठाई है कि वह बढ़ रही चोरी की वारदातों के खिलाफ अभियान चलाएं।