फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा बुजुर्ग की भूमि हड़पने में शिवसेना ने उपायुक्त से हस्तक्षेप की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के रामगढ़ में एक बेसहारा बुजुर्ग महिला की भूमि को कुछ भूमाफिया हड़पने की साजिश रच रहे हैं। महिला ने बुधवार को शिवसेना के सदस्यों के साथ प्रेसवार्ता में आपबीती सुनाई। शिवसेना के जिला प्रधान नीलम सिंह ने उपायुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। ताकि उसे इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला कृष्ण देवी पत्नी स्वर्गीय करतार चंद निवासी हीराचक रामगढ़ ने बताया कि वह हीराचक में रहती है। उसके पति के निधन के बाद उन्हेें काफी तंग किया जाने लगा। उन्होंने एक कमरा बना रखा है, जिस पर उनके करीबियों ने मारपीट कर उसका कमरा भी तोड़ दिया व उसे वहां से निकाल दिया। उन्होंने राजस्व विभाग से भी भूमि के दस्तावेज पुलिस को दिखाए, लेकिन पुलिस की ओर से उनकी कोई मदद नहीं की गई। राजस्व रिकार्ड के मुताबिक वह जमीन की मालिक है, लेकिन उसे रहने नहीं दिया जा रहा है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उससे मारपीट की गई। शिवसेना के जिला प्रधान नीलम सिंह ने उपायुक्त व एसएसपी से अपील की है कि बुजुर्ग महिला को इंसाफ दिलाया जाए। ताकि बेसहारा को रहने का ठिकाना मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें