अरनिया। चिकित्सा टीम की तरफ से रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए लगाए गए शिविर में बुधवार को 186 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से तीन लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। वहीं अब अरनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 156 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य टीम के अनुसार बीते कुछ दिन से क्षेत्र में संक्रमण की दर में कमी आई है। जो राहत की बात है। अगर इसमें और इजाफा करना है तो लोगों को कोविड-19 की एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा, ताकि हर किसी को राहत मिलती रहे। संवाद