सांबा। जिले की रख अंब टाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से खनन करने के आरोप में सोमवार को छह वाहन सीज किए। इनमें एक जेसीबी, एक डंपर और चार ट्रैक्टर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार रख अंब टाली पुलिस ने करंडी तालाब क्षेत्र से एक जेसीबी मशीन और चार ट्रैक्टर को करंडी तालाब क्षेत्र से रेत का खनन करने के आरोप में पकड़ा। पुलिस ने उन्हें सीज कर दिया। वहीं नाके पर पुलिस ने एक डंपर को रोका तो वह अवैध रूप से बजरी ले जा रहा था, जिसे सीज कर दिया गया। पुलिस ने दो दिन में 19 वाहनों को सीज किया है। जो अवैध रूप से खनन कर रेत बजरी ले जा रहे थे।