फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने गांव मलानी के लोगों पर किया हमला

विज्ञापन
सांबा घगवाल के राजपुरा मे प्रदशर्न करते लोग - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
घगवाल (सांबा)। तहसील राजपुरा के गांव मलानी के लोगों पर पशु तस्करी कर ले जा रहे कुछ विशेष जाति के लोगों ने रविवार देर रात हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव मलानी के निवासी धर्मपाल पुत्र मिलखी राम व प्रीतम चंद पुत्र कृष्ण चंद पर उस समय हमला कर दिया जब वह रविवार देर रात खेत में फसल देखने गए थे। घायल धर्मपाल व प्रीतम चंद ने बताया कुछ दिनों से उनकी फसल को जानवर बरबाद कर रहे हैं। जिसे देखने के लिए वह रात को निकले ही थे। तो देखा कि कुछ लोग तस्करी के लिए पशु ले जा रहे हैं। जैसे ही उनसे आवाज लगाकर पूछा तो उन्होंने हमला कर दिया। इसके बाद वह घायल अवस्था में नीचे गिर गए और कुछ देर बाद किसी तरह भागकर जान बचाई। बाद में पूरी घटना गांव के लोगों को बताई, जिसके पश्चात गांव के लोगों ने राजपुरा में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि इनके गांव के आसपास से पशु तस्कर तस्करी करते हैं। जिन पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन में पंच मदन लाल, रमन शर्मा, बीडीसी चेयरमैन राधेश्याम, नंबरदार गोपाल दास, रमेश लाल, सुभाष चंद्र, द्वारकानाथ, तारा चंद, ब्रह्मपाल, पवन कुमार व रोहित भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें