सांबा। पुलिस ने सोमवार को थाना रामगढ़ क्षेत्र से एक लापता बच्चे को उसके लापता होने के 16 घंटे के भीतर ढूूंढ लिया। पुलिस ने उसे उसके परिवार से मिला दिया। एसएसपी के अनुसार रामगढ़ थाने में स्वांखा निवासी एक व्यक्ति ने मामला दायर कराया कि उसका 14 साल का बेटा बाजार गया था, लेकिन वापस नहीं आया।
शिकायत में बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने सभी प्रयास किए लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रामगढ़ थाना में डीडी नंबर 04 दिनांक 22.02.2021 की गुमशुदगी दर्ज की गई और लापता बच्चे का पता लगाने के लिए खोज शुरू की। काफी प्रयास के साथ रामगढ़ की पुलिस ने 16 घंटे के भीतर जख क्षेत्र से उक्त बच्चे का पता लगाया और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।