फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडा सलाथिया में पुलिस की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
सांबा के गुडा स्लाथीया में शहीद क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंब करते पुलिस अधिकारी - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के गुडा सलाथिया में पुलिस की ओर से शहीद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की गई है। प्रतियोगिता का आयोजन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग सोसाइटी के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को एएसपी एजाज जरगर ने किया। इस अवसर पर एसडीपीओ लवकर्ण तनेजा और सोसायटी व गाइडेंस के सदस्य भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों दोनों श्रेणियों में मैच शामिल हैं। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें 04 लड़कियों की टीमें शामिल हैं। अंतिम दिन दो फाइनल खेले जाएंगे। एक लड़कों की टीमों के बीच और एक लड़कियों की टीमों के बीच होगा। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक मैच के दिन ट्रॉफी/ मोमेंटो के अलावा वर्दी और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें