फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते चार वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए खनन विभाग ने एक ट्रक न. जेके 02ए डब्ल्यू 7099 को जब्त किया। जो अवैध रूप से रेत का खनन कर रहा था। वहीं सांबा पुलिस ने तीन वाहनों को जब्त किया है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एम्स क्षेत्र, रख बरोटियन, विजयपुर के पास नाका हाईवे पर रूटीन वाहन चेकिंग ड्यूटी करते हुए विजयपुर की पुलिस टीम ने डंपर न. जेके 02ए डब्ल्यू 7099 और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जेके 02 बीवी- 6916 को रोका जो निर्माण सामग्री (रेत) के अवैध परिवहन कर रहे थे। इसी तरह घगवाल पुलिस ने एक टिप्पर न. जेके 02 सीएच- 0458 को हाईवे पर नाका के दौरान जब्त किया। उपरोक्त घटनाओं में सांबा पुलिस ने सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें