फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने पर 6 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने सांबा और विजयपुर में छह वाहन सीज किए हैं। इसमें एक जेसीबी, दो डंपर, दो टिप्पर और एक ट्रैक्टर शामिल हैं। इनका उपयोग बसंतर नदी के किनारे खुदाई करने और निर्माण खनिजों के अवैध रूप से परिवहन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बसंतर नदी, दबोह में अवैध खनन के संबंध में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए सांबा थाने की एक टीम ने मौके पर जाकर अवैध खनन में लिप्त लोगों पकड़ा। यहां खनन में एक जेसीबी न. यूपी डीटी-4490, दो डंपर न. जेके 02 सीजे-1841, जेके 14ई- 7787 और एक टिप्पर नंबर जेके सीडी-5134 लगे हुए थे, उन्हें सीज कर दिया, जिसे भूविज्ञान और खनन विभाग सांबा को सौंपा गया।
इसी तरह की एक अन्य घटना में रामगढ़ मार्ग पर मिनी बस स्टैंड के पास वाहन चेकिंग ड्यूटी करते समय पीएस विजयपुर की एक पुलिस पार्टी ने बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोक लिया। रामगढ़ की ओर बढ़ते हुए जांच करते समय उक्त वाहन निर्माण सामग्री (सैंड) से लदा पाया गया। पूछताछ करने पर उक्त वाहन का चालक निर्माण सामग्री के परिवहन के लिए आवश्यक प्रासंगिक दस्तावेजों को दिखाने में विफल रहा। आरोपी व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अशरफ निवासी रख बरोटिया विजयपुर, जिन पर धारा-188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया। इसके अलावा एक टिप्पर नंबर जेके 02 सीएच-5581 को नाका रख बरोटियन विजयपुर में भी जब्त कर लिया गया, जिसे बाद में जिला खनिज विभाग सांबा के अधिकारियों द्वारा 3300 रुपये का जुर्माना लगाकर चालान किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा खनिजों के खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन कुछ लोग अभी भी खनिजों को निकाल रहे हैं और अवैध रूप से राज्य के खजाने को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन ऐसी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें