फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में व्यापारियों के दो गुटों में झड़प, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे की सब्जी मंडी में बुधवार देर रात व्यापारियों के दो गुटों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने डंडे और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी में चौकीदारी रोहित शर्मा के साथ स्थानीय व्यापारी मोहम्मद यूसुफ उर्फ काला और उसके बेटे आमीन के बीच बहस शुरू हुई, जो धक्कामुक्की तक पहुंच गई। बीच-बचाव में आए मंडी के व्यापारी साहिल सिंह, आर्यन और सुशांत सिंह मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन मोहम्मद यूसुफ के गुट की तरफ से आठ से 10 लोग बोलेरो में तेजधार हथियार व डंडे लेकर आए और हमला कर दिया, जिससे साहिल सिंह, आर्यन, सुशांत को गंभीर चोटें आई हैं। चौकीदार भी घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों के साथ वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। सुशांत सिंह ने थाने में पर्चा दर्ज करवाया है। आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस टीम जुट गई है। मुख्य आरोपी मोहम्मद यूसुफ और उसका बेटा फरार बताया जा रहा है।
रोहित शर्मा ने बताया कि वह सुंदरबनी का रहने वाला है और मंडी में चौकीदारी का काम करता है। कुछ दिन पहले मोहम्मद यूसुफ के साथ चौकीदारी को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर बुधवार देर शाम को उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद यूसुफ का चौकीदार के साथ पैसों के लेनदेन का मामला चल रहा है, जिससे विवाद हुआ है।
विज्ञापन

----
मंडी में व्यापारियों के दो गुटों में आपसी विवाद था। पुलिस ने एक गुट की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इस वारदात में मोहम्मद यूसुफ और आमीन के साथ आठ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जो फरार हैं, आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

- राजेश शर्मा, थाना प्रभारी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें