फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद के चलते खेतों में काम कर रहे किसान पर 4 लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से किया घायल

विज्ञापन
विशनह उप जिला अस्पताल में तेजधार हथियारों से घायल किसान का इलाज करते स्थानीय डॉक्टर - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव मगाल में रविवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर चार लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जाता है कि किसान का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

किसान हथोड़ा सिंह पुत्र हरनाम सिंह पर रविवार को खेत में काम कर रहा था। जमीनी विवाद के चलते चार लोगों ने उस तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। हथियारों से लैस चारों लोगों ने किसान हथोड़ा सिंह पर कई वार किए और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर फरार हो गए। गांव के ही अन्य लोगों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल किसान हथोड़ा सिंह ने बताया कि उस पर गांव के ही कुछ लोगों ने जिनसे उसका जमीनी विवाद है, उस पर हमला कराया है। घायल हथोड़ा सिंह ने पुलिस को जिन लोगों ने उस पर हमला कराया उनके नाम बताए और पुलिस को बताया कि दो हमलावर सरदार हैं, और दो बिना पगड़ीधारी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें