फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से आभूषण लेकर विवाहित महिला फरार

विज्ञापन
घर से आभूषण लेकर लापता हुई महिला की तस्वीर - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव सौहज्ना से एक विवाहिता घर से सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई। महिला की पहचान आशा मेहरा पत्नी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। महिला के पति सन्नी कुमार ने फलाए मंडाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सन्नी का कहना है कि उसकी चार वर्ष पूर्व आशा से शादी हुई थी। वीरवार शाम के समय घर में किसी के नहीं होने पर आलमारी में रखे सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई। अपने सगे- संबंधियों के यहां तलाश करने के साथ आशा के मायके में जाकर इस घटना की जानकारी देने पर उसका पता नहीं चल पाया। सन्नी का कहना है कि पुलिस की ओर से आशा के मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि वह इस समय अमृतसर में है। पुलिस द्वारा वहां पहुंच तलाश करने पर खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें