आरएस पुरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया युवक ने पहले उसे प्रेम प्रसंग में किया और करीब तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोप के मुताबिक आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देता रहा। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है। आरोपी का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा है। वह सेना में तैनात है। पीड़िता ने प्रेमी पर उससे पैसे भी लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद