फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने नशे के कैप्सूल खाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। 14 वर्षीय एक नाबालिग की नशे के कैप्सूल खाने से हालत बिगड़ गई। उसे परिवार वालों ने पहले उप चिकित्सा केंद्र अरनिया पहुंचाया। हालत खराब होने पर उसे शालामार अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। नाबालिग के पिता ने इसे किसी की साजिश बताया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार समीर पुत्र रशपाल चंद निवासी तरेवा को सोमवार की सुबह लोगों ने अचेत अवस्था में घर पहुंचाया और खेत में चारा काटने गए उसके पिता को सूचित किया। रशपाल चंद ने बताया कि मेरा बेटा कभी भी नशे के कैप्सूल नहीं खा सकता, इसमें किसी की साजिश है। जो मेरे बेटे को नशे की दलदल में झोंकना चाहते हैं। किसी ने जबरदस्ती या अन्य बहाना लगाकर खिलाया है, जिससे मेरा बेटा अभी तक बेहोश है। समीर नवीं कक्षा में पढ़ रहा है। आज तक उसने किसी भी नशीली वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया। इसीलिए किसी ने जानबूझ कर यह काम किया है। इसकी जांच कराकर रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें