आरएस पुरा। कस्बे के पास चार लोगों ने महिला से छेड़खानी करने से मना करने पर एक युवक पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान विजय सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी आगरा चक्क के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार चार युवकों ने एक महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। इस पर विजय सिंह ने विरोध जताया, तो शरारती तत्वों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आ गईं ।
घायल युवक ने हमला करने वाले युवकों का डटकर मुकाबला करने के साथ उनकी मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों ने उपजिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।