फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन के रिमांड पर देह व्यापार के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। पल्ली मोड़ से देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गईं दो महिलाओं व उनके ग्राहक को पुलिस ने नौ दिन की रिमांड पर लिया है। इसकी सरगना ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह मांग बढ़ जाने पर हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से भी लड़कियों को लाती थी। इसके अलावा वह आसपास के इलाकों से भी गरीब व मजबूर लड़कियों को झांसे में लेकर इस दलदल में धकेल चुकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को पुलिस ने पल्ली मोड़ के एक घर से दो महिलाओं और ग्राहक को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला अपने ठिकानों को कई बार बदल चुकी है। इलाके में जब उसके कारनामों का लोगों को पता चलता तो वह पहले उन्हें धमकाती और जब वहां उसे लगता कि वह पकड़ी जाएगी तो वह ठिकाना बदल देती। रविवार को भी जब पुलिस ने उसके पल्ली मोड़ स्थित मकान में छापा मारा तो वहां अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति मिला जो पुलिस को वहां अपनी मौजूदगी के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। महिला काफी अर्से से इस धंधे में लगी हुई है। पुलिस ने उसे भी एक अन्य महिला सहित हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने देह व्यापार की सरगना, उसकी महिला सहयोगी व घर से पकड़े गए उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----
महिला काफी अर्से से इस धंधे में लगी हुई है। इसके संपर्क में कई ग्राहक थे, जिनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कोर्ट से इन सभी आरोपियों का नौ दिन का रिमांड ले लिया है। अब पूछताछ की जा रही है कि इनके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जोगिंदर सिंह चिब, थाना प्रभारी, बिश्नाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें