फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल नेटवर्क के कार्यालय में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव चक जराला में एनएक्सटी केबल नेटवर्क के कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में पूरा दफ्तर जलकर राख हो गया। केबल नेटवर्क के मालिक ने विरोधियों द्वारा लगाया जाना बताया गया है।
विज्ञापन

केबल नेटवर्क के मालिक ने बताया कि वीरवार की रात करीब 2.00 बजे ऑपरेटर ने ट्रांसमिशन रूम में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद देखा तो कमरे में रखे केबल से संबंधित सारे उपकरण जलकर पूरी तरह से राख हो चुके थे। उन्होंने बिश्नाह पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आग लगने की जांच में पाया कि आग लगाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया है। किसी व्यक्ति ने छत पर जाकर पेट्रोल की केन में पाइप डाल कर पहले केबल रूम में छिड़काव किया है। बाद में कमरे में बाहर से आग लगाकर फरार हो गया। इस बारे में केबल मालिक ने थाने में दी गई शिकायत में कुछ लोगों के नाम भी लिखाए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें