सांबा। पंचायत गडवाल-बी के गांव कौलपुर में जिला कृषि विभाग की ओर से फसल बीमा योजना के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान मोबाइल सूचना शिक्षा एवं संचार वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा सप्ताह मनाने का उद्देश्य बीमा योजना के तहत किसानों में जागरूकता बढ़ाना और उनका नामांकन बढ़ाना है। गैर ऋणी किसान जीवास का ऑन स्पॉट पंजीकरण भी किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी (विस्तार) और एसएमएस (डीएल) द्वारा किसानों को बीमा योजना के बारे में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में पीआरआई सदस्य और बीमा कर्मचारियों सहित लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी संजय वर्मा, जितेंद्र खजूरिया, हरबंस सिंह व अन्य कर्मचारी और पीआरआई सदस्य भी उपस्थित रहे।