फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर करने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने के साथ कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। पूर्व सरपंच के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पंकज सिंह सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात को पंकज सिंह सहित अन्य साथियों ने पूर्व सरपंच रंजीत सिंह उर्फ लुग्गा के कार्यालय पर फायरिंग की थी। इसमें दफ्तार में बैठा रवि कुमार पुत्र सुखदेव राज घायल हो गया था। उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में चार लोग आए थे। जो पंकज के साथ थे और दफ्तर पर फायरिंग कर भाग निकले थे। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मीरां साहिब का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें