फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर युवती से जबरन बलात्कार करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस ने क्षेत्र अधीन एक गांव में नाबालिग की शिकायत पर एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 17 साल की लड़की ने थाने में दी शिकायत में कहा कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वो चार छोटे भाई-बहनों के साथ रहती है। सोमवार रात गांव फिंद्ड निवासी शंटी नामक युवक दो साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और उसने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की ने बताया कि किसी तरह वो अपने आपको बचा पाई। इसके बाद वे फरार हो गया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक काफी समय से उसे तंग करते आ रहे हैं। उसने बताया कि जब वो स्कूल जाती है तो उसका रास्ता रोक कर बदसलूकी करता है। नाबालिग ने पुलिस से उसकी मदद करने के साथ युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद से ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने युवक की धर पकड़ के लिए एक टीम भी बना दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने युवती कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें