फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव अधिकार की हो रही अनदेखी

विज्ञापन
आरएस पुरा- जम्मू सड़क मार्ग के किनारे पर गांव टिंडेकला के पास कूडे में लेटा मंदवुद्वि वयक्ति - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। आज के युग में यदि मनुष्य, मनुष्य के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेगा तो भविष्य काफी दुखद हो सकता है। उपजिले में कई स्थानों पर कई मंदबुद्धि के लोग भीख मांग कर जीवन- यापन कर रहे हैं। इनके बारे में न तो पुलिस को कोई जानकारी है और न ही आम लोगों को कोई सरोकार। यह लोग कहां के रहने वाले हैं और क्षेत्र में कब से रह रहे हैं। इस बारे में भी कोई जानने की कोशिश नहीं करता है। जबकि पुलिस लोगों से यह अनुरोध करती रहती है कि कोई संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल ही पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि दिन निकलते ही यह लोग अपना पेट भरने के लिए निकल पड़ते हैं और शाम ढलने पर कोई फुटपाथ पर दिखाई देता है तो कोई बाजार में। आरएस पुरा उपजिले के दो कस्बों मीरां साहिब व आरएस पुरा में ऐसे कई लोग हैं जो दिन भर सड़क पर घूमते रहते हैं। इनमें एक महिला ऐसी है जो कई बार भीड़भाड़ वाले स्थान पर ही लकड़ियां जलाकर अपने लिए रोटी बनाते हुए देखी जाती है। आरएस पुरा-जम्मू सड़क किनारे टिंडेकला गांव के पास एक ऐसा व्यक्ति कूडे़ पर लेटा दिखाई देता है। लेकिन लोग उसे देखकर भी अंजान बने हुए हैं। उक्त व्यक्ति के पास कूड़ा करकट में फेंके पदार्थ में लावारिस पशु मुंह मारते रहते हैं और वह व्यक्ति वहीं लेटकर अपनी जरूरत पड़ने पर कूडे़ में पडे़ पदार्थ निकाल खा लेता है।
मानव अधिकार कार्यकर्ता ओम प्रकाश खजूरिया का कहना है कि सरकार द्वारा मानवता के उत्थान के लिए कई योजनाएं हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इस पर कार्य नहीं हो रहा है। लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार को चाहिए कि ऐसी योजनाओं पर कारगर तरीके से कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें