फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल में पशु तस्करी नाकाम तीन वाहनों समेत तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरमंडल। जिला पुलिस ने पुरमंडल में गोवंश तस्करी की तीन कोशिशों को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने रविवार को तीन लोड कैरियर वाहनों से छह गोवंश को मुक्त कराया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना पुरमंडल की टीम ने पचोली में एक टाटा ऐस वाहन को रोका। इसे मदन मोहन निवासी राजेंद्रपुर, विजयपुर चला रहा था। वाहन की जांच पर चालक गोवंश ले जाने की कोई वैध अनुमति पेश नहीं कर सका। पुलिस में चालक को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से एक गोवंश बरामद किया गया। दूसरे मामले में खड़ा मढ़ाना नाके पर एक वाहन को रोका गया। इसमें चार गोवंश थे। पुलिस ने आरोपी चालक जतिंदर कुमार निवासी खड़ा मढ़ाना को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य मामले में पुलिस ने वाई-जंक्शन पुरमंडल पर एक ऑटो लोड कैरियर को रोका। इसमें एक मवेशी पाया गया। आरोपी चालक की पहचान अमीन निवासी वार्ड-07 तेली बस्ती, बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने अवैध खनन में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें