फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा में एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा, छात्र शक्ति राष्ट्रीय शक्ति, वंदे मातरम, भारत माता की जय के गूंजे नारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। कस्बे में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रविवार को ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकाली। इसमें युवाओं व नागरिकों को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया गया।
मुख्य बस अड्डे से होकर शोभायात्रा वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। पूरा नाैशरा शहर छात्र शक्ति राष्ट्रीय शक्ति, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। नौशेरा काॅलेज के एबीवीपी अध्यक्ष ऋषि राज वर्मा, प्रांत कार्यकारी सदस्य अनीश सुदन ने बताया की युग पुरुष ने युवाओं को सोचने की दिशा, जीने का उद्देश्य और राष्ट्र के लिए समर्पण का मार्ग दिखाया। स्वामी विवेकानंद कहते थे उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। यह केवल एक वाक्य नहीं बल्कि भारत के युवाओं के लिए जीवन मंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधवी वर्मा और शिवम गुंबल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति मानते थे। वर्तमान में जब युवा कई दिशाओं में भटक रहा है ऐसी स्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उन्हें सही मार्ग दिखाने का प्रयास कर रही है। युवाओं को नशे से दूर रहकर समाजसेवा व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर कृष्ण वर्मा, साहिल वर्मा, कनव राज आदि उपस्थित रहे। रैली में सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के जवानों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें