फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने एक अपराधी के खिलाफ मुनादी करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरा साहिब। मीरा साहिब पुलिस ने गांव किरपिंड में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जारी उद्घोषणा के संबंध में फरार अशोक कुमार उर्फ शोका निवासी किरपिंड, तहसील आरएस पुरा के खिलाफ मुनादी करवाई।
विज्ञापन

अशोक कुमार के खिलाफ कई मामले दर्ज होने पर इसकी घोषणा की गई। एक प्रति आरोपी व्यक्ति के घर पर चिपकाने के साथ गांव में ढोल बजाकर सार्वजनिक घोषणा भी की गई ताकि आम जनता को जागरूक किया जा सके। कहा गया कि यदि किसी के पास उद्घोषित अपराधी के ठिकाने के संबंध में जानकारी है तो कृपया तुरंत पुलिस थाने के साथ साझा करें। अन्यथा कानून की संबंधित धाराओं के तहत उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें