फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सात लाख व 20 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पुलिस ने विजयपुर के पास पंजाब के एक ड्रग तस्कर को 7,46,500.00 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।
विज्ञापन

विजयपुर पुलिस की देखरेख में एक पुलिस पार्टी ने एम्स विजयपुर के पास वाहन चेकिंग नाके के दौरान राख बरोटियां की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल नंबर जेके08पी-3662 को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 7,46,500.00 रुपये की नकदी और लगभग 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। ड्रग तस्कर की पहचान मक्खन दीन निवासी गांव लौका तहसील पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें