आरएस पुरा। चौहाला मोड़ पर पुलिस की ओर से लगाए गए नाके पर यातायात नियमों का पालन न करने पर 22 वाहन जब्त किए गए। 42 वाहनों के चालान काटे जाने के साथ एक लाख दस हजार रुपये का मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर तहसीलदार चंद्रशेखर शर्मा, एआरटीओ मोहम्मद सलीम व थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि परिहार मौजूद थे। तहसीलदार ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया ताकि आए दिन घट रही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों को अभिभावक वाहन न दें। थाना प्रभारी रवि परिहार ने कहा कि लोगों को प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए। संवाद