फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में मृतकों के परिवारों को 6-6 लाख की राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन ने पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित हुए परिवारों को राहत राशि देने की घोषणा की है। मृतकों के परिवारों को छह-छह लाख रुपये की राहत दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। यह अनुग्रह राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के फंड से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी विकास कुंडल ने कहा कि पीड़ितों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित मानदंडों के अनुसार राहत प्रदान की गई है। उन्होंने जनकल्याण के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। डीसी ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए सभी आवश्यक सहायता जारी रहेगी। जिला प्रशासन स्थिति की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है। स्थानीय निवासियों की रक्षा के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें