जम्मू। पाकिस्तान की ओर से वीरवार रात को किए गए हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे गांवों को खाली करा दिया है। गांव मकवाल और मकवाल कैंप के लोगों को फ्लायं मंडाल में ठहराया गया है। गोलपत्तन, कानाचक, दयाैड़ा नपू, नई बस्ती, सांदवां सहित अन्य गांवों के लोगों नागबनी में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। खाैड़, पुंछ और नाैशेरा से आ रहे लोगों को मिश्रीवाला में ठहराया गया है। ब्यूरो