फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीओजेके भागे अपराधी की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने जिले की हवेली तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा स्थित फेंसिंग के आगे बगयालदरा गांव में अपराधी मोहम्मद बशीर उर्फ आरसी की करीब छह कनाल भूमि कुर्क की है। वह नियंत्रण रेखा के उस पार पीओजेके में जा बसा है। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की गई है।
विज्ञापन

नौ अप्रैल 2025 के आदेश पर डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा और दिगवार आजोट चौकी प्रभारी अनिल शर्मा की अगुवाई में राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई की। आरोपी बशीर अहमद के खिलाफ अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार जाने को लेकर पुंछ थाने में एफआईआर दर्ज है। उसके पकड़ में नहीं आने पर न्यायालय ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें