फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फाइटर इलेवन टीम को हराकर फाइनल में पहुंचा स्पार्टन

विज्ञापन
स्पार्टन व फाइटर इलेवन टीम के बीच जारी मैच। 
विज्ञापन
जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता : दूसरे सेमीफाइनल आज, माहौर व फाइटर इलेवन के बीच होगी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्पार्टन की टीम ने वीरवार को फाइटर इलेवन की टीम को 28 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब शुक्रवार को फाइटर इलेवन व माहौर वॉरियर्स में प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में विजेता रहने वाली टीम रविवार को फाइनल में स्पार्टन के साथ भिड़ेगी। जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में वीरवार को हुए मैच में स्पार्टन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। बल्लेबाज करण देव सिंह ने 60, राकेश ने 21 और इरशाद मलिक ने 27 रन बनाए। टीम को 24 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। फाइटर इलेवन के गेंदबाज चरण ने तीन, जबकि रमणीक जमवाल व आरिफ अहमद ने दो-दो विकेट और वीर जमवाल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइटर इलेवन की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी और 28 रन से मैच हार गई। बल्लेबाज सुनील ने 39 गेंदों में सात चौके व तीन छक्कों की सहायता से 60 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। बल्लेबाज साहिल ने नाबाद 21 और चरण ने नाबाद 12 रन बनाए। स्पार्टन टीम के इरशाद मलिक ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, विजय पाल सिंह ने दो तथा धर्मेंद्र सिंह व सुखदेव सूर्या ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें