फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजौरी में एसीबी ने पूर्व सरपंच के खिलाफ किया भ्रष्टाचार मामला दर्ज, दस्तावेज जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी । जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजौरी के धनौर गोरसियां के पूर्व सरपंच एवं ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के पूर्व चेयरमैन दरबार चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया है। एसीबी राजोरी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यह मामला दर्ज किया है। आरोपी दरबार चौधरी पर आय के ज्ञात स्रोत से कहीं अधिक संपत्ति जमा करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


दरबार चौधरी वर्ष 2011 में पंचायत धनौर गोरसियां, राजौरी के सरपंच चुने गए और बाद में 2019 से 2023 तक ब्लॉक राजौरी के ब्लॉक विकास अध्यक्ष भी रहे। इस दौरान उन्होंने अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की, जिसमें कई सुसज्जित आवासीय भवन, अनेक भूमि प्लॉट, व्यावसायिक दुकानें, विलासितापूर्ण वाहन और अन्य बहुमूल्य संपत्तियां शामिल हैं। एसीबी के अनुसार, यह संपत्ति उनकी वैध आय से कहीं अधिक है और भ्रष्ट आचरण का संकेत देती है।
मामला दर्ज होने के बाद एसीबी की टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के आवास और अन्य परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। एसीबी ने बताया कि जब्त किए गए दस्तावेजों की विस्तृत और गहन जांच की जाएगी। साथ ही आरोपी से पूछताछ की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें