फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर एम्स पर गिरा ड्रोन, कब्जे में लिया, सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। एम्स विजयपुर के ऊपर शुक्रवार रात संदिग्ध ड्रोन मंडराता देखा गया। कुछ देर बाद ड्रोन एम्स की बालकनी में गिरा। छात्रों की सूचना पर पहुंची सांबा पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

एम्स से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा मात्र 4 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया है। रात को एम्स के ऊपर ड्रोन मंडराता देख संस्थान के छात्रों ने सांबा पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने ड्रोन के मॉडल, उसकी रेंज या उसके संभावित स्रोत की जानकारी अभी साझा नहीं की है। एसएसपी सांबा वरिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। वहीं, सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें