फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। स्लैड-चौहाला सड़क पर बुधवार देर शाम गांव चौहाला के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना देने के साथ घायल महिला को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की पहचान वंतो देवी (95) पत्नी तेज राम निवासी चक मोहम्मद यार के रूप में हुई, जो अपने रिश्तेदार के घर गांव चौहाला में गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार देर शाम महिला सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई, हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया। आरएस पुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहसील कार्यालय के
बाहर से बाइक चोरी
आरएस पुरा। तहसील कार्यालय आरएस पुरा के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। रठाना के युवक पिंका ने आरएस पुरा थाने में शिकायत दी कि वह तहसील में अपना काम करवाने आया था, जब वापस लौटा तो बाहर खड़ी उसकी सप्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि तीन दिन पहले भी इसी स्थान से एक बाइक चोरी हुई थी, जिसका अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। बाजार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान सचिन चोपड़ा ने पुलिस प्रशासन से चोर गिरोह को जल्द काबू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें