बिश्नाह। क्षेत्र के मुजया गांव स्थित हाई स्कूल में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल के मैदान को साफ करते समय बच्चों को पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। उन्होंने इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को दी। प्रधानाचार्य ने इस बारे में पुलिस को बताया।
पुलिस टीम ने तुरंत गांव में आकर गुब्बारा कब्जे में ले लिया। इस पर पीआईए लिखा है। क्योंकि सीमावर्ती इलाकों के साथ जुड़े गांव में अब इस तरह के गुब्बारे आए दिन देखे जाते हैं। संवाद