श्रीनगर। शहर के रैनावारी इलाके में स्थित बदामवारी के बाहर दो गुटों में हुए टकराव के मामले में छह युवाओं को गिरफ्तार किया है। घटना 28 मार्च की है। युवाओं के दो गुटों में मामूली बात को लेकर टकराव हो गया। इसमें एक लड़के को चाकू घोंप दिया गया।
झगड़े में दो युवक घायल हुए, जिन्हें एसएमएचएस करण नगर और स्किम्स सोवरा अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन किया गया। इनकी पहचान तारिक अहमद शेख निवासी रादपोरा खानयार और अरशद अहमद शेख निवासी हमदा कदल शेख कॉलोनी हवल के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश अहमद शेख निवासी शेख कॉलोनी हवला, फरहान अहमद मीर निवासी काक मोहल्ला नौहट्टा, शाहजीब अल्ताफ अहंगर निवासी गोजवारा नौहट्टा, अरबाज अहमद भट निवासी मकदूम साहब नौहट्टा, तवकीर सिद्दीक गोजरी निवासी रादपोरा खानयार, वसीम अहमद डार निवासी काकामोहल्ला नौहट्टा के तौर पर हुई है।