फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के नरवाल स्थित राजीव नगर में स्थानीय महिलाओं और नरवाल पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ। नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने हमला बोल दिया और पुलिस कर्मियों की पिटाई कर डाली। बाद में पुलिस भी अधिक नफरी के साथ गई और मारपीट करने वालों को जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस पर लोगों ने पथराव भी किया। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नशा तस्करी में मामले में राजीव नगर निवासी ईंदू नाम के तस्कर को पकड़ने की योजना बनाई गई। दो-तीन की संख्या में पुलिस उसे पकड़ने के लिए जैसे ही राजीव नगर पहुंची तो आरोपी भागता हुआ एक घर में जा छुपा। उसे पकड़ने के लिए जैसे ही पुलिसकर्मी आगे बढ़े तो कई महिलाएं उनके सामने आ गईं। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। यहां तक कि उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई।
पुलिसकर्मी किसी तरह से वहां से भागे और नरवाल पुलिस चौकी प्रभारी को पूरी घटना से अवगत कराया। बाद में पुलिस कर्मी अधिक नफरी के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस पर हमला करने वालों की भी पिटाई की गई। दोनों तरफ से हुए बवाल में पुलिस पर पथराव भी हुआ। कुछ महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस से मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नशा तस्कर के होने की पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी। राजीव नगर इलाके में पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। जब पुलिस को लेने के देने पड़े हैं।
विज्ञापन

------
बेटी की शादी के एक सप्ताह पहले व्यक्ति लापता
जम्मू। पौनी चक इलाके से एक व्यक्ति लापता हो गया। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार पौनी चक निवासी रविंद्र मट्टूू कुछ दिन पहले घर से निकले और वापस नहीं आए। परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर सगे संबंधियों और पहचान वालों से बात की। जब पता नहीं चला तो पौनी चक पुलिस चौकी में सूचित किया। बताया जा रहा है कि लापता व्यक्ति की बेटी की अलग हफ्ते शादी है। घर के सभी लोग इसकी तैयारी में लगे थे। ऐसे में घर के एक अहम सदस्य का लापता होना परिवार के लिए बड़ी परेशानी और चिंता का विषय बना हुआ है। ब्यूरो
----
बाइक सवारों ने महिला से चेन झपटी
जम्मू। गोल गुजराल इलाके में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपट ली। इससे पहले कि महिला किसी को मदद के लिए बुलाती तब तक झपटमार फरार हो चुके थे। महिला ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलवामा के त्राल की रहने वाली सतवीर कौर गोल गुजराल में अपने रिश्तेदारों के घर आई है। मंगलवार को वह किसी काम से बाहर आई। तभी दो युवक बाइक पर आए और उसके गले से चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया। जब तक लोग उसके पास पहुंचते। तब तक बाइक सवार भाग गए। ब्यूरो
------
फंदे से लटका मिला मजदूर
जम्मू। घरोटा पुलिस स्टेशन अंतर्गत ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला है। उसकी पहचान कालू राम, राजस्थान के रूप में हुई है। इस समय क्षेत्र में एक भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव अपने ही कमरे में पंखे से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें