फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी आवास के पास सूखी झाडि़यों में लगी आग

विज्ञापन
िवक्म चौक डीजीपी अवास के पास खाली जगह मे जाडीयो मे लगी अाग
विज्ञापन
जम्मू। बिक्रम चौक स्थित डीजीपी आवास के पीछे मंगलवार देर शाम खाली पड़ी जमीन में सूखी झाड़ियों में आग लग गई। आग से पास में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए और घरों की छत पर पहुंच गए। काफी देर के बाद दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी पाकर एसपी, डीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजीव कालोनी बिक्रम चौक के पास डीजीपी आवास है। इसके पीछे खाली जमीन है। इसमें काफी सूखी झाड़ियां हैं। मंगलवार शाम 7 बजे अचानक झाड़ियों में आग लग गई। झाड़ियां सूखी होने के कारण कुछ ही देर में आग काफी फैल गई। यह देखकर पास रहने वाले लोग भी घर से बाहर निकल आए। दमकल विभाग को सूचित किया गया। यह क्षेत्र तवी नदी के किनारे है, इसलिए दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाए। काफी पीछे ही वाहनों को खड़ा कर पानी फेंका गया। एक दमकल वाहन तो बिक्रम चौक पुल पर खड़ा हुआ। इससे पहले कि आग की वजह से कोई घर इसकी चपेट में आता। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि किसी ने सिगरेट फेंक दी हो या किसी ने पटाखा फोड़ा हो, जिससे आग लगी हो। बहरहाल, आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें