राजोरी। जिले के मंजाकोट के गंभीर और तरकुंडी क्षेत्र में सेना ने तलाशी अभियान के दौरान करीब 6 मोर्टार शेल बरामद किए। सेना के बम निरोधक दस्ते ने सभी शेल निष्क्रिय कर दिए हैं।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना ने तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान 6 मोर्टार शेल मिले। इसके बाद इलाके को घेरकर बम निरोधक दस्ते ने सभी शेलोें को दूर स्थान पर लेजा कर निष्क्रिय कर दिया। इसके धमाकों की आवाज राजोरी शहर तक सुनाई दी। यह शेल किसी व्यक्ति या बच्चे के हाथ गलती से भी लग जाते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सेना ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखने पर तत्काल सेना या पुलिस को सूचित करें। ऐसी किसी भी वस्तु को हाथ न लगाएं। संवाद