फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दस लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्पेशल क्राइम विंग में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को रूस का वर्क वीजा और रोजगार दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये लिए और फिर मुकर गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विशाल सिंह निवासी मुट्ठी ने उसे रूस में वर्क वीजा और नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उसकी बातों में आकर 10.5 लाख रुपये दे दिए। 7.86 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए। जबकि मोहाली में 49,999 रुपये मार्ग ग्रुप एजेंसी को दिए और बचा पैसा नकदी में दिया। आरोपी के पास विदेश में रोजगार दिलाने का वैध लाइसेंस या अधिकृत अनुमति नहीं थी। आरोपी ने वर्क वीजा की बजाय टूरिस्ट ई-वीजा थमा दिया। पहले दुबई और फिर वहां से रूस भेज दिया। 2025 में शिकायतकर्ता दो महीने तक रूस में रहा लेकिन आरोपी रोजगार नहीं दिला पाया। बार-बार कहने के बाद बावजूद न नौकरी दिलाई और न ही पैसा वापस किया। उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकियां तक दी। क्राइम ब्रांच ने आरोपी विशाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें