फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैंक का कर्ज चुकाए बिना बेच दी कार, आरोपी पर चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- 7.92 लाख का लिया था लोन, जांच में 5.64 लाख रुपये बकाया मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बैंक से कार खरीदने के लिए लोन लेने के बाद कर्ज चुकाए बिना ही वाहन दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कर दिया गया। मामले में क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आरोपी राहुल सूदन निवासी ध्यानसर (बाड़ी ब्राह्मणा) के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।
केनरा बैंक की बड़ी ब्राह्मणा शाखा के प्रबंधक निखिल सिंह जम्वाल ने शिकायत में बताया कि राहुल ने 14 जून 2016 को होंडा सिटी कार खरीदने के लिए बैंक से 7.92 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन चुकाने से पहले ही कार को दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करवा दिया गया। उस समय बैंक की 5,64,201 रुपये की राशि बकाया थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर मीनू शर्मा की जांच में सामने आया कि आरोपी ने बैंक का कर्ज चुकाए बिना फर्जी नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) तैयार करवाया। इसे सांबा के एआरटीओ कार्यालय में जमा करवाकर कार दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करवा दी। इसके लिए बैंक से कोई वैध एनओसी भी नहीं ली गई। जांच के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत सांबा के मुंसिफ कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। अब अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें